सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OHE Wire Snaps Over a 2-km Stretch Due to Flex; Bhopal-Delhi Route Disrupted for 11 Hours

Jhansi News: फ्लैक्स के चलते दो किमी तक टूटा ओएचई तार, 11 घंटे प्रभावित रहा भोपाल-दिल्ली रूट

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
OHE Wire Snaps Over a 2-km Stretch Due to Flex; Bhopal-Delhi Route Disrupted for 11 Hours
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। बबीना से खजराहा के बीच शनिवार रात पातालकोट एक्सप्रेस (20423) के इंजन में लगा पेंटो फ्लैक्स के फंस जाने से टूटकर ओएचई वायर पर गिर गया। इस वजह से करीब दो किलोमीटर दूर तक ओएचई वायर उखड़ गया। इससे भोपाल-दिल्ली रूट करीब 11 घंटे बाधित रहा। कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रास्ते से आगे भेजा गया, जबकि कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं। मरम्मत के बाद रविवार सुबह रूट बहाल हो सका।
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:45 बजे सिवनी से फिरोजपुर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन में लगे पेंटो से फ्लैक्स (होर्डिंग) आ टकराया। फ्लैक्स में लगी करीब 10 मीटर लंबी लोहे की छड़ उसमें फंस गई, जिससे उलझकर ओएचई वायर तेज आवाज के साथ टूट गई। करीब दो किलोमीटर तक वायर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इस वजह से डाउन रूट ठप पड़ गया। कई ट्रेन के पहिये जहां के तहां थम गए। ट्रेनों के खड़े हो जाने से गर्मी में यात्री परेशान हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार अन्य रेल अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए। टॉवर वैगन मौके पर बुलाए गए। कुछ गाड़ियों को तीसरी एवं अप लाइन के सहारे आगे निकाला गया। रेल कर्मियों ने आधी रात से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। रविवार सुबह करीब 8 बजे मरम्मत कार्य पूरा हो सका। इसके बाद ट्रेनों का संचालन इस रूट पर सामान्य हो सका। इस वजह से पातालकोट एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, ललितपुर-झांसी मेमू घंटों देर से रवाना हुईं। दुरंतो एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियों को धीमी रफ्तार से आगे बढ़ाया गया। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
0000000

फुट ओवर ब्रिज पर लगे सीसीटीवी से खुला राज
ललितपुर फुट ओवर ब्रिज पर लगे कैमरे से पता चला कि इंजन के ऊपर हवा में उछलकर फ्लैक्स गिरा है। फ्लैक्स में लगी लोहे की रॉड पेंटो व ओएचई के संपर्क करने पर इंजन के दोनों पेंटो स्पार्क कर गए। डीआरएम के मुताबिक बरामद हुआ फ्लैक्स किसी शाकाहारी भोजनालय के ऊपर लगा था, जो तेज आंधी में उखड़कर इंजन पर जा गिरा।
000
चार टावर वैगन लगी
ओएचई टूटने से प्रभावित हुए रेलमार्ग को लेकर कई ट्रेनों को जो जहां थीं, वहीं पर रोक दिया गया। डीआरएम ने मौके के हालात परखते हुए ट्रेनों को जल्द से जल्द संचालन के लिए चार टावर वैगन को बुलाकर काम पर लगवाया। जिससे अप व थर्ड लाइन पर गाड़ियों का संचालन शुरू हो सका। वहीं डाउन लाइन पर सुबह तक काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed