{"_id":"6a6e61a56cf42704ae034333","slug":"opposition-wants-to-come-to-power-by-creating-nepal-bangladesh-like-situation-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-846580-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘नेपाल, बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करके सत्ता में आना चाहता विपक्ष’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘नेपाल, बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करके सत्ता में आना चाहता विपक्ष’
Sun, 02 Aug 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनता में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही विपक्षी दलाें की चिंता का कारण है। विपक्ष तो यहां तक आतुर है कि देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां पैदा करके, लोगों को हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित करके किसी तरह सत्ता में आ जाएं। सारी मर्यादाएं तोड़कर विपक्ष ऐसे काम कर रहा है, जो न लोकतंत्र, न संवैधानिक व्यवस्था के लिए अच्छे हैं। इससे इन्हें बाज आना चाहिए। शनिवार को सर्किट हाउस में वह मीडिया से बात कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा शासनकाल में यूपी में गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जे, वसूली और आए दिन किसी ने किसी जिले में दंगे होते थे। इनके कुकृत्यों के कारण प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा को सरकार बनवाई। बिहार की जनता ने 20 साल पहले लालू यादव के जंगलराज को देखते हुए अब तक उनके बेटे को भी जनादेश नहीं दिया है। यूपी की जनता की याददाश्त भी कमजोर नहीं है। अखिलेश यादव के शासनकाल के दौरान के जंगलराज को अभी 10 साल ही बीते हैं। पच्चीसों साल सपा के अच्छे दिन आने वाला नहीं हैं। सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए बोले कि अखिलेश यादव बुढ़ा जाएंगे फिर भी सत्ता में आने का नंबर नहीं आएगा।
इनसेट
सदन की एक मर्यादा, चौराहे की पंचायत नहीं बनाना चाहिए
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सदन को चौराहे की पंचायत नहीं बनाना चाहिए, उसकी एक मर्यादा है। विपक्ष ने संसद की गरिमा गिराने का काम किया है। सनातन के साथ ही संत वेश में अपमानित करने का काम किया गया है, ये निंदनीय है। स्पीकर को नियम बनाकर ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाने का काम करना चाहिए।