{"_id":"69b5c471a843ce2806090978","slug":"postal-life-insurance-scheme-now-available-for-graduates-diploma-holders-too-jhansi-news-c-11-jhs1004-756333-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डाक जीवन बीमा योजना अब स्नातक, डिप्लोमाधारकों के लिए भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डाक जीवन बीमा योजना अब स्नातक, डिप्लोमाधारकों के लिए भी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में निष्क्रिय पॉलिसियों के पुनर्जीवन के लिए 14 अप्रैल से चलाया जाएगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। डाक विभाग की ओर से संचालित डाक जीवन बीमा योजना के दायरे का विस्तार किया गया है। अब सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्नातक और डिप्लोमाधारक युवा भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
डाक जीवन बीमा योजना एक फरवरी 1984 में डाक विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए शुरू की गई थी। बाद में इसकी पात्रता बढ़ाकर केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी कर दी गई। योजना सरलता, पारदर्शिता और आकर्षक बोनस दरों के लिए जानी जाती है। इसमें निवेश पर सरकार की गारंटी मिलती है और कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
इस योजना के तहत, 20 हजार से 50 लाख रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है। इसमें सुरक्षा, सुविधा, सुमंगल, युगल और चिल्ड्रन पॉलिसी जैसी कई योजनाएं हैं, जिन्हें आयु और आवश्यकता अनुसार चुन सकते हैं। वर्तमान में लैप्स पॉलिसियों के पुनर्जीवन के लिए 14 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क में 25 से 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
वर्जन
डाक जीवन बीमा योजना नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की एक विश्वसनीय योजना है। अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए इस योजना का लाभ उठाएं। - वरुण मिश्रा, प्रवर अधीक्षक, डाकघर
Trending Videos