फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway officials to file FIR in case of issuance of fake appointment letter

Jhansi News: फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे रेल अफसर

Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Railway officials to file FIR in case of issuance of fake appointment letter
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे में युवाओं के साथ फर्जी भर्ती प्रक्रिया के नाम पर हो रही ठगी का मामला सामने आने के बाद रेल मुख्यालय सतर्क हो चला है। मंडल के वाणिज्य विभाग के अफसर ने पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर अब स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग लेगी।
विज्ञापन

रोगजार के नाम पर युवाओं के साथ ठगी करने वाले जालसाजों के विरुद्ध रेल प्रशासन लगातार जागरुक कर रहा है। बावजूद इसके जालसाल नए-नए तरीके से रेलवे भर्ती प्रक्रिया के नाम पर ठगी कर रहे है। हाल ही ग्रुप सी के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ और टिकट कलेक्टर पद पर भुगतान के आधार पर नियुक्ती के नाम पर युवाओं के साथ ठगी का मामला सामने आने से रेल प्रशासन में खलबली मच गई। मंडल रेलवे के वाणिज्य विभाग के एक अफसर के हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ती पत्र आगरा के एक युवक के नाम पर जारी हुआ है। इसके ज्वाइनिंग के लिए उसे छह अगस्त को झांसी मंडल में आना था। उक्त फर्जी नियुक्ती वायरल होने के बाद कोई युवक ज्वाइनिंग लेटर लेकर नहीं पहुंचा। यह मामला जब मुख्यालय तक पहुंचा तो अफसर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलीय अफसरों से उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए। मंडल अफसर ने भी ग्वालियर समेत झांसी पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराने की पहल शुरू कर दी है। जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में वाणिज्य विभाग के एसीएम एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed