सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired Sub-Inspector Dies in Accident While Heading to Wedding Ceremony

Jhansi News: शादी समारोह में जा रहे रिटायर्ड दरोगा की हादसे में मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Retired Sub-Inspector Dies in Accident While Heading to Wedding Ceremony
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। मोंठ के कुम्हरियां गांव निवासी एवं मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा मंशाराम (85) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे, तभी गांव से कुछ दूर उनकी मोपेड को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस वाहन को तलाशने में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि मंशाराम रिटायर होने के बाद से गांव में आकर रहने लगे थे। मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए सुबह ही वह अपनी मोपेड से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह गांव से कुछ आगे मुख्य मार्ग की ओर निकले, पीछे से आ अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे। उनके सिर समेत हाथ पांव में गहरी चोट आ गई। सीने में भी चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, यहां पहुंचने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार में पत्नी रामश्री समेत पुत्र जतिन एवं अनुराग हैं। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed