सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sister going to brother's wedding dies in road accident, husband and child injured

Jhansi: भाई की शादी में जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति एवं मासूम घायल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बहन की हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसके छोटे भाई की बरात गमगीन माहौल में रवाना हुई। अगले दिन बरात के लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से शादी वाले घर और ससुराल में मातम छाया है।

Jhansi: Sister going to brother's wedding dies in road accident, husband and child injured
सड़क हादसे में मौत।
विज्ञापन

विस्तार

थाना उल्दन के रतौसा तिगैला के पास बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बच्चे समेत दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने मायके जा रही थी। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
Trending Videos


कटेरा थाना क्षेत्र के मगरवारा गांव निवासी सीमा अहिरवार (29) के भाई की 26 अप्रैल को शादी थी। इसमें शामिल होने वह 24 अप्रैल की दोपहर पति रोहित एवं तीन साल के बेटे आदित्य के साथ बाइक से मऊरानीपुर के बड़ागांव जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक उल्दन के रतौसा तिगौला के पास पहुंची, पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में फंस जाने से सीमा के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आई। पुलिस भी पहुंची। हालत बिगड़ने पर सीमा को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पति एवं बेटे का उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि रोहित दिल्ली में प्राइवेट काम करता है। साले की शादी में शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर झांसी आया था। थाना प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि दुर्घटना में शामिल कार की पहचान कर ली गई है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में निकली भाई की बरात
बहन की हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसके छोटे भाई की बरात 26 अप्रैल को गमगीन माहौल में रवाना हुई। 27 अप्रैल को बरात के लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसके बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से शादी वाले घर और ससुराल में मातम छाया है। परिजनों में पति समेत दो बेटी सिरोही (6) और काव्या (4) हैं। छोटा बेटा आदित्य (3) भी घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed