सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son Accused of Murdering Elderly Mother Arrested

Jhansi News: बुजुर्ग मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Son Accused of Murdering Elderly Mother Arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मां की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
गांव खैरा निवासी 75 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती थीं। बताया गया कि बेटा शराब का आदी है और उसकी पत्नी पहले ही बच्चों को लेकर अलग रहने लगी थी। मां ही उसके भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह नशे की हालत में बेटे ने मां से विवाद किया और उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए पास में रखा पत्थर का सिलबट्टा उठाकर उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इलाज के दौरान देर शाम महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने खैरा तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed