सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train: Two trains will run between Jhansi and Hadapsar

Special Train: झांसी से हडपसर के बीच चलेंगी दो गाड़ी, गर्मी की छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 29 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी से हडपसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

Special train: Two trains will run between Jhansi and Hadapsar
स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी से हडपसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी एक अप्रैल से 15 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन दो अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। जबकि, 18 अप्रैल से झांसी-हडपसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलेगी।
Trending Videos


पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-हडपसर (01922) झांसी से 12:50 बजे चलकर ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खंडवा, भुसावल, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड काॅर्ड लाइन होते हुए 11:35 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में हडपसर-झांसी (01921) 15:30 बजे चलकर झांसी 12:45 बजे झांसी आएगी। जबकि, 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को झांसी-हडपसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (01924) 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को झांसी से 19:40 बजे चलकर बीना, रानीकमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल होते हुए रविवार को 16:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी हडपसर-झांसी (01923) रविवार को 19:10 बजे वहां से चलकर सोमवार को 15:00 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed