सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP's protest regarding public problems of Jhansi-Bundelkhand

Jhansi News: झांसी-बुंदेलखंड की जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
SP's protest regarding public problems of Jhansi-Bundelkhand
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को झांसी और बुंदेलखंड की जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बिजली संकट, पेयजल किल्लत, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं आदि समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया और समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने, सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को दूर करने का भी मुद्दा उठाया। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, बीडा और बुंदेलखंड लिंक रोड परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को बाजार मूल्य के अनुरूप मुआवजा देने की भी मांग की। ज्ञापन में लक्ष्मी तालाब,आंतिया तालाब, पहूज नदी और सुखनई नदी आदि के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए विशेष योजना बनाने तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों और खर्च की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक करने की भी मांग की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुदेश पटेल, अरविंद वशिष्ठ, रघुवीर चौधरी, विश्वप्रताप सिंह, दीपाली रायकवार, सीमा श्रीवास्तव, राहुल महालया, मनीष करोसिया, संतोष रायकरवार, दिलीप यादव आदि सैकड़ों सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed