सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student Murdered in Jhansi Body Thrown into Well

UP: गले में रस्सी और मुंह पर बंधा था कपड़ा, छात्रा का कत्ल कर कुएं में फेंकी लाश, इस शख्स को की थी आखिरी कॉल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

झांसी में 12वीं की छात्रा की हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी। पांच दिनों से लापता हर्षिता का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। हर्षिता की आखिरी कॉल 2 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मां के नंबर पर की गई थी। उसके पहले दोपहर 11:54 बजे गांव के एक लड़के से भी उसकी बात हुई थी। 

Student Murdered in Jhansi Body Thrown into Well
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झांसी के थाना उल्दन के निमोनी गांव में 12वीं की छात्रा हर्षिता (17) की हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। पांच दिन के बाद उसकी लाश मंगलवार सुबह घर से 500 मीटर दूर कुएं से बरामद हुई। शव काफी हद तक नष्ट हो गया था। 
Trending Videos


बदबू आने पर पुलिस बुलाई गई। वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर जा पहुंचे। परिजनों की आशंका के आधार पर गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षिता इसी साल 12वीं में गई थी। मऊरानीपुर में कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को वह कोचिंग के लिए निकली थी। शाम को लौटकर नहीं आई। कई जगह तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। 

 

परिजनों ने उल्दन थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उल्दन पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। पांच दिनों से हर्षिता का पता नहीं चल रहा था। परिवार के लोग रिश्तेदारी में तलाश रहे थे। उधर, मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं से भीषण दुर्गंध आने लगी। अंदर देखने पर एक शव उतराता दिखा। थाना प्रभारी जेपी यादव पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे।

नहीं मिला छात्रा का मोबाइल, मां को की थी आखिरी कॉल
पांच दिनों से लापता हर्षिता का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। उसका मोबाइल कुएं में तलाशा गया लेकिन, फोन नहीं मिला। उसकी गुमशुदगी के बाद ही पुलिस ने हर्षिता के नंबर का सीडीआर निकाल लिया था।

हर्षिता की आखिरी कॉल 2 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मां के नंबर पर की गई थी। उसके पहले दोपहर 11:54 बजे गांव के एक लड़के से भी उसकी बात हुई थी। दोपहर में आखिरी कॉल के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
 

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
हर्षिता का शव बरामद होने के बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिजनों ने भी उसकी हत्या की आशंका जताई है। चाची जमुना देवी का कहना है कि हर्षिता के गले में रस्सी बंधी थी। मुंह में कपड़ा बंधा था। शव देखने से हत्या की बात मालूम चल रही थी। हर्षिता के पिता सुरेश की करीब दस साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी। चार भाई-बहनों में हर्षिता ही सबसे बड़ी थी। उससे छोटी दो बहनें और एक भाई है।

पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार देर-रात गांव में हर्षिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सीओ आसमा वकार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके पहले हर्षिता का शव पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा जाना था लेकिन, महिला चिकित्सक न होने से दोपहर तक उसके पोस्टमार्टम कराने पर संशय बना रहा। शाम करीब पांच बजे शव को झांसी मेडिकल अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों के पैनल के बीच पोस्टमार्टम हुआ। इसकी रिपोर्ट भी सीलबंद करके अफसरों को भेजी गई है।

किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की आशंका के चलते कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कारण बहुत साफ नहीं हो सका है। जांच के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। -बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed