{"_id":"6a31b49abd77abfca60a32cf","slug":"successful-operation-of-broken-hip-of-elderly-pensioner-using-state-of-the-art-technology-jhansi-news-c-11-jhs1004-817182-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुजुर्ग पेंशनर के टूटे कूल्हे का अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुजुर्ग पेंशनर के टूटे कूल्हे का अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। रेल अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा ने 77 वर्षीय बुजुर्ग रेल पेंशनर के टूटे हुए कूल्हे का अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन हुआ।
सीएमएस डॉ कुलदीप मिश्रा के अनुसार बुजुर्ग पेंशनर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल था। उनके बाएं कूल्हे की हड्डी कई हिस्सों में टूट गई थी और वह चलने-फिरने में अस्मर्थ्य थे। घायल अवस्था में उन्हें रेल अस्पताल लाया गया। यहां एक्सरे एवं अन्य आवश्यक जांचों के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उन्हें अत्यधिक रक्ताल्पता (एनीमिया), उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी बीमारी भी है। ऐसे में शल्यक्रिया अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं उच्च जोखिम वाली थी। ऑर्थोपेडिक टीम ने आधुनिक प्रॉक्सिमल फेमरल नेल एंटी-रोटेशन (पीएफएनए-सेकेंड) तकनीक का उपयोग करते हुए टाइटेनियम इम्प्लांट के माध्यम से सफल सर्जरी की। सफल शल्यक्रिया में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (अस्थि रोग) डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा, एनेस्थेटिस्ट डॉ अजीत लहरिया, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मुकेश यादव, श्योराज सिंह, मनोज, ड्रेसर माथुर, संदीप और मोहम्मद सलीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।