{"_id":"6a836e06bd591068460e907c","slug":"surveys-have-been-underway-for-three-to-four-years-yet-permanent-housing-has-not-been-built-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-857335-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 45 हजार भवन स्वामियों पर 35 करोड़ बकाया, अब ब्याज से राहत का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 45 हजार भवन स्वामियों पर 35 करोड़ बकाया, अब ब्याज से राहत का मौका
Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के 45 हजार भवनस्वामियों पर नगर निगम का 35 करोड़ रुपये बकाया है। अब एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत इन शहरवासियों को ब्याज से छूट का मौका मिल रहा है। इसके लिए 14 नवंबर तक नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं। यदि सभी भवन स्वामी योजना का लाभ लेते हैं तो करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ब्याज राशि से राहत मिलने का अनुमान है।
नगर निगम की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,55,740 लोगों को गृहकर जमा करने के लिए बिल भेजे गए थे। इसके सापेक्ष 84,360 लोगों ने 37.30 करोड़ रुपये गृहकर जमा किया। 71,380 भवनस्वामियों ने गृहकर जमा नहीं किया है। बताया गया कि महानगर में लगभग 45 हजार व्यावसायिक और घरेलू भवनस्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने पांच साल से अधिक समय से गृहकर जमा नहीं किया है। चूंकि, अब शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि ओटीएस की अवधि चार माह निर्धारित की गई है, जिसका क्रियान्वयन 15 अगस्त से 15 दिसंबर के मध्य किया जाएगा। भवन स्वामी योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इन्हें बकाया गृहकर अधिकतम तीन किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
ये भी जानें
- योजना का लाभ एक अप्रैल 2026 तक गृहकर के लंबित बकाये पर दिया जाएगा।
- योजना के तहत ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट अनुमन्य होगी। ब्याज की राशि पर छूट तभी मिलेगी, जब संपूर्ण बकाया की राशि का भुगतान बकायेदार करेगा।
- आवेदन पत्र नगर निगम की वेबसाइट https://jnnjhansi.com/ पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तय अवधि के बाद कोई नया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
- नगर निगम के जोनल कार्यालय पिछोर, हंसारी और लहरगिर्द के कैश काउंटर के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
- योजना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0510-3500700 पर भी संपर्क किया जा सकता है।