सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young woman swallowed poison after her marriage of choice was not finalised.

Jhansi: पसंद की शादी तय न होने पर युवती ने दे दी जान, बाथरूम बंद करके निगला जहर, अगले महीने होनी थी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सार

थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है कि युवती की अगले माह शादी होनी थी। प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि वह इस शादी नाखुश थी।

Jhansi: A young woman swallowed poison after her marriage of choice was not finalised.
युवती ने निगला जहर।
विज्ञापन

विस्तार

बरुआसागर के घुघुवां गांव में कविता (19) पुत्री नरपत ने जहर निगलकर जान दे दी। उसकी अगले माह शादी होनी थी। परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वह अपनी शादी से नाखुश थी। जिससे वह शादी करना चाहती थी, परिजनों ने उससे शादी तय नहीं की। शुक्रवार रात उसने खुद को बाथरूम में बंद करके जहर निगल लिया। परिजन अचेत हाल में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


परिजनों ने बताया कि पढ़ाई बंद करके कविता घर में रहती थी। पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कविता की शादी तय कर दी लेकिन वह इससे नाखुश थी। इसको लेकर उसका परिजनों से विवाद भी हुआ। शुक्रवार रात पड़ोस में शादी थी। परिजनों ने उसे भी तैयार होकर चलने को कहा। कविता ने वहां जाने से इन्कार कर दिया। मां-बाप ने उसे डपट दिया। परिवार के लोग शादी समारोह में चले गए। देर-रात परिजनों के लौटने पर कविता बाथरूम के अंदर पड़ी मिली। परिजनों का कहना है उसका दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अचेत हाल में उसे बाहर निकाला। बाथरूम में जहर की खाली शीशी पड़ी थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की सूचना पर बरुआसागर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है कि युवती की अगले माह शादी होनी थी। प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि वह इस शादी नाखुश थी। इस वजह से उसके जहर निगलने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed