सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The missing persons cases were registered as theft.

Jhansi News: गुमशुदगी के मामलों को चोरी में किया गया दर्ज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The missing persons cases were registered as theft.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले बिहार के गिरोह के शिकार दो यात्रियाें का बैग गायब होने के मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की है। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 6 जनवरी को हुई चोरी की घटनाओं में कुछ यात्रियों की शिकायत को गुमशुदगी में दर्ज किया गया था।
जीआरपी ने ट्रेनों व प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चुराने वाले बिहार के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का 10 जनवरी को खुलासा किया था। उक्त सभी चोरियां 6 जनवरी को घटित हुई थीं। चोरी के शिकार हुए कई यात्रियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी, जबकि कुछ यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज की थी। जीआरपी ने पिछले दिनों कानपुर में दर्ज हुए दो गुमशुदगी के मामलों के सामने आने के बाद उन्हें एफआईआर में तब्दील कर माल बरामदगी के साथ खुलासा भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में कानपुर के गीतानगर काकादेव थाना क्षेत्र में रहने वाले गुरवीर सिंह 6 जनवरी को पनवेल-गोरखपुर (15066) के कोच संख्या ए-1 की सीट नंबर 17 पर मुंबई से कानपुर जा रहे थे। झांसी में उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। कपड़े, 15 से 20 हजार रुपये सहित अन्य सामान इसमें रखा था। उक्त ट्रेन के ए-2 कोच की सीट नंबर 37 व 39 पर सवार वशिष्ठ मुनि निवासी कल्याणपुर, कानपुर नासिक से अपने घर जा रहे थे। झांसी स्टेशन पर 6 जनवरी को उनका ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। आधार, पैन कार्ड, पत्नी के कान के झुमके, दो अगूंठी, 18 से 20 हजार रुपये सहित अन्य सामान इसमें रखा था। उक्त दोनों शिकायतों को जीआरपी ने गुमशुदगी में दर्ज किया था। मामले की छानबीन कर रही झांसी जीआरपी ने पाया कि उक्त दोनों मामले चोरी से संबंधित हैं और चोरी का माल 10 जनवरी को बरामद हुआ है। जीआरपी ने उक्त चोरी प्रकरण में गौरव पाठक, अनिकेत सिंह, रविश पासवान, करम कुमार, प्रशांत, बमबम महतो पर मामला दर्ज किया है।

0000000
6 जनवरी को पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में कानपुर के दो यात्रियों का ट्रॉली बैग चोरी हुआ था। इसकी शिकायत गुमशुदगी में दर्ज हुई थी। जांच में मामला गुमशुदगी की जगह चोरी का पाया गया तो गुमशुदगी को एफआईआर में तब्दील कर लिया है।
रावेंद्र कुमार मिश्रा, जीआरपी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed