फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The procession of Mohammadi will be carried out with great pomp and show.

Jhansi News: शान शौकत से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The procession of Mohammadi will be carried out with great pomp and show.
झांसी। पैगंबर मोहम्मद हजरत साहब के जन्मदिन के मौके पर 26 अगस्त को शान शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। इसके लिए रूट तय कर लिया गया है। मंगलवार को सीरत कमेटी की ओर से बाहर सैयर गेट स्थित मरकज मस्जिद में हुई बैठक में जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीरत समिति के अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने की। सीरत कमेटी के महासचिव नूर अहमद मंसूरी ने बताया कि 26 अगस्त को मरकज मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस की शुरुआत पैगाम-ए-अमन का झंडा उठाकर होगी। इसके बाद जुलूस कुरैश नगर, छनियापुरा, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मालिन का चौराहा, बिसाती बाजार,
विज्ञापन

सराफा बाजार, मानिक चौराहा और सिविल अस्पताल होते हुए गुलाम गौस खान चौक के पास स्थित मैदान पहुंचेगा। मैदान में पहुंचने के बाद जुलूस जलसे में तब्दील हो जाएगा। यहां उलेमा तकरीर करेंगे। दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी जाएंगी। बैठक में हबीबुर्रहमान, अबरार अहमद, चौधरी मसरूर, चौधरी शाहनवाज, नफीस कुरैशी, याकूब अहमद मंसूरी, रईस अहमद सिद्दीकी, मो. मुस्लिम, मौलाना याकूब
विज्ञापन

सहित अन्य मौजूद रहे। आभार आमिर चौधरी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed