फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The route to take Ali was changed at the last minute

Jhansi News: अंतिम समय में बदला गया अली को लेकर जाने वाला रास्ता

Sun, 09 Aug 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 09 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The route to take Ali was changed at the last minute
झांसी/उरई। अपने छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद अली अहमद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। इसके पहले सुबह करीब 9 बजे सीओ महेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे। उनके साथ अली को लेकर जाने वाला वाहन भी लाया गया। हाईकोर्ट के साफ निर्देशों को देखते हुए इस वाहन की खिड़कियां तक परदे से ढक दी गई थीं। मीडियाकर्मियों को देखकर भी अली ने उनसे कोई बात नहीं की। वह सीधे गेट के बाहर खड़े वाहन में बैठ गया। इसके बाद सभी वाहन प्रयागराज की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

जेल सूत्रों ने बताया अली को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाना था। पुलिस कर्मियों को भी इस संबंध में निर्देश थे लेकिन, उरई के बाहर बड़ागांव क्षेत्र पहुंचते ही काफिला रोका दिया गया। अचानक काफिला रुकने से आसपास हलचल मच गई लेकिन, महज दो मिनट बाद ही काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बजाए झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मुड़ गया। काफिले में जालौन पुलिस के वाहन भी शामिल हो गए। इसके बाद काफिला झांसी-कानपुर मार्ग से आगे बढ़ गया और यमुना पुल पार करते हुए कानपुर देहात के रास्ते आगे निकला। पुलिस अधिकारियों ने भी माना कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए काफिले का रूट बदला गया। एसपी विनय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बराबर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed