{"_id":"6a31b452ba634758790a6526","slug":"the-son-said-mom-i-will-hang-myself-and-then-gave-up-my-life-jhansi-news-c-11-jhs1004-817078-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेटा बोला मां फंदा लगा लूंगा और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेटा बोला मां फंदा लगा लूंगा और दे दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने गुस्से मेंं मां को फंदा लगा लेने की धमकी दी। सभी ने युवक की बात की अनदेखी कर दी। कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला।
बरुआ सागर थाना क्षेत्र स्थित गांव पच्चरगढ़ निवासी अवधेश अहिरवार (31) दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मनीराम व छोटा भाई दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं। छोटे भाई की शादी हो चुकी है, वहीं अवधेश अविवाहित होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजन ने बताया कि अवधेश रोज शाम को शराब के नशे में घर आया और मां को बाहर बैठकर काम करता देख वह उसके पास पहुंचा और बहस करने लगा। गुस्से में मां ने उसे उठकर घर के अंदर जाने को कहा। तो वह गुस्सा हो गया और फंदा लगाने की धमकी देकर घर के अंदर चला गया। मां ने अवधेश की बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब वह घर के अंदर गई तो देखा अवधेश का शव फंदे से लटकता मिला। बरुआ सागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।