{"_id":"69c991a40d6925a0ce058a58","slug":"thugs-vandalize-cafe-and-beat-shopkeeper-jhansi-news-c-11-jhs1004-766414-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कैफे में तोड़फोड़ कर दबंगों ने दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कैफे में तोड़फोड़ कर दबंगों ने दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कोछाभांवर स्थित कैफे में दबंग ने तोड़फोड़ कर दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दबंग व अज्ञात साथी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
नवाबाद थाने के कोछाभांवर में रहने वाले बृजकिशोर कुशवाहा ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि कोछाभांवर में उसकी कैफे की दुकान है। 27 मार्च को उसका बेटा रमन कुशवाहा दोपहर तीन बजे कैफे पर बैठा था। इस दौरान मोंठ थाना क्षेत्र के बड़ापुरा निवासी आदित्य यादव पिकअप से साथी संग आया। आदित्य ने रमन को बुलाया और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब रमन ने गाली देने से रोका तो दोनों ने गाड़ी से शराब की खाली बोतल निकालकर हमला कर दिया। रमन बचकर भागा तो पास से डंडा उठाकर पीटने लगा। यह देख दुकान में बैठे नौकर ने शोर मचाया। आरोपियों ने गाड़ी व दुकान में तोड़फोड़ कर दी। राहगीरों के आने पर आरोपी रमन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दबंग व अज्ञात साथी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
000000
दिन में हुई तोड़फोड़ और रात में लग गई आग
बृजकिशोर ने बताया कि दिन में करीब तीन बजे उसके बेटे से मारपीट कर हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं, रात के समय अज्ञात लोग उसकी दुकान में आग लगाकर भाग गए। जब वह मौके पर पहुंचा तो पूरी दुकान जल चुकी थी। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Trending Videos