सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Cancelled Tirupati-Jammu Tawi Express will run again

Train News: निरस्त चल रही तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस पुन: चलेगी, यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे का निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 01 May 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

26 मई तक निरस्त चल रही तिरुपति-जम्मूतवी(22705) व 29 तक निरस्त की गई जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस (22706) को बहाल कर दिया गया है।

Train News: Cancelled Tirupati-Jammu Tawi Express will run again
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में निरस्त की गई गाड़ियाें का रेलवे ने पुन: संचालन की अनुमति दे दी है।
Trending Videos


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 26 मई तक निरस्त चल रही तिरुपति-जम्मूतवी(22705) व 29 तक निरस्त की गई जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस (22706) को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा दुर्ग-मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस (12529) को 26 मई तक जालंधर कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था, अब नियमित रूप से मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन तक संचालित होगी। इसी प्रकार मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस (12550) को 28 मई तक जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजनेट होना थी, अब नियमित रूप से मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से चलेगी। दुर्ग एक्सप्रेस (20847) 27 मई तक अम्बाला कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेट होना थी, अब नियमित रूप से मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन तक संचालित होगी। वहीं, दुर्ग-मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन (20848)29 मई तक अम्बाला कैंट से शॉर्ट ओरिजनेट होना थी, अब नियमित रूप से मार्टयर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed