फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Routes of several trains changed starting today

Train News: आज से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, ललितपुर में यार्ड रि-मॉडलिंग के चलते रेलवे रूट रहेगा प्रभावित

Mon, 13 Jul 2026 10:31 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 13 Jul 2026 10:31 AM IST
सार

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते झांसी, ललितपुर रूट की गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से होकर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Train News: Routes of several trains changed starting today
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)

विस्तार

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते झांसी, ललितपुर रूट की गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से होकर निकाला जाएगा। अलग-अलग तिथियों में गाड़ियों के रूट बदलकर संचालन होने से झांसी व ललितपुर के यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई है। गौरतलब है कि यार्ड रि-मॉडलिंग का कार्य एक अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुए रि-मॉडलिंंग कार्य के दौरान तीसरी लाइन, अप एवं डाउन लाइन के विभिन्न पॉइंट पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य किए जाएंगे। एनआई दिवस पर अप, डाउन एवं तीसरी लाइन के लिए संयुक्त ब्लॉक लिया जाएगा तथा पोस्ट-एनआई अवधि में प्रतिदिन अलग-अलग लाइनों पर सीमित अवधि के ब्लॉक लेकर शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे। इस दौरान झांसी-ललितपुर, ललितपुर-बीना 21 जुलाई और भोपाल-खजुराहो 21 अगस्त तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ सिटी-बेंगलुरू (05074) 18 जुलाई, बेंगलुरू-लखनऊ सिटी (05073) 14 और 21 जुलाई को निरस्त रहेगी। हुबली–योग नगरी ऋषिकेश (07363) 13 जुुलाई, योग नगरी ऋषिकेश–हुबली (07364) 16 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



मार्ग परिवर्तित होकर जाएगी ट्रेनें
यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12649) 13 से 19 जुलाई, तिरुपति–जम्मूतवी एक्सप्रेस (22705) 14 जुलाई, जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12192) 14 से 20 जुलाई, मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20493) 12 और 15 जुलाई, हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12721) 13 से 18 जुलाई, विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एक्सप्रेस (20805) 13 से 18 जुलाई, बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मथुरा मार्ग की ट्रेनों को बीना–रूठियाई–सोगरिया–बयाना–मथुरा मार्ग से होकर जाएगी। इसके अलावा एलटीटी–बरेली एक्सप्रेस (14313) 13 और 20 जुलाई, चेन्नई–नई दिल्ली एक्सप्रेस (12615) बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर मार्ग की ट्रेनों को बीना–गुना–ग्वालियर मार्ग से संचालित होगी। 12192 जबलपुर–निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12192) 14 से 20 जुलाई तक बीना–गुना–ग्वालियर परिवर्तित मार्ग और हैदराबाद–निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12721) 13 से 20 जुलाई तक भोपाल–संत हिरदाराम नगर - नागदा - कोटा - बयाना - मथुरा जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed