फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Under-delivery: Car's fuel tank capacity is 45 litres, yet 48.65 litres of petrol were filled.

घटतौली : कार की टंकी 45 लीटर की और भर दिया 48.65 लीटर पेट्रोल

Sun, 02 Aug 2026 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Under-delivery: Car's fuel tank capacity is 45 litres, yet 48.65 litres of petrol were filled.
- शिकायत के बाद पूर्ति विभाग और बांटमाप विभाग जांच पड़ताल में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कार की पेट्रोल टंकी में निर्धारित क्षमता से अधिक लीटर पेट्रोल भरकर बिल थमा देने की शिकायत झांसी में तैनात एक दरोगा ने थाना नाराहट पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किया।

झांसी में कार्यरत उपनिरीक्षक मोहित राणा एक केस के संबंध में अपनी कार से जनपद आए थे। अभी वह थाना नाराहट क्षेत्र में थे कि वह हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सेल्समैन से टंकी को फुल करने के लिए कह दिया। कुछ देर बाद सेल्समैन ने बताया कि उसने 48.65 लीटर पेट्रोल टंकी में डाल दिया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि कार की टंकी कुल 45 लीटर की है और उसमें पहले से भी पेट्रोल था। तब उक्त टंकी में 48.65 लीटर पेट्रोल कहां से भर गया। पेट्रोल पंप पर घटतौली होने की आशंका पर उन्होंने थाना नाराहट पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना नाराहट में तैनात उपनिरीक्षक दीपक डांगर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपनिरीक्षक की शिकायत सुनी और इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग और बांट-माप विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed