सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather: Heat wave to prevail from April 26, weather to change on April 28, rain possible

Weather: 26 अप्रैल से चलेगी लू, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 को बदल जाएगा मौसम, हो सकती है बारिश

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

26 अप्रैल को दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लू चलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल को मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं।

Weather: Heat wave to prevail from April 26, weather to change on April 28, rain possible
26 अप्रैल से लू चलने के आसार।
विज्ञापन

विस्तार

झांसी में 26 अप्रैल से लू चलने के आसार हैं। हालांकि, पंजाब और राजस्थान के मध्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल से मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और बदरी छाने का पूर्वानुमान जताया है।
Trending Videos


तापमान में होगा और इजाफा
मंगलवार को भी झांसी में तेज धूप खिली रही। ऐसे में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। 26 अप्रैल को दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 को हल्की बारिश के आसार
26 अप्रैल को ही राजस्थान और पंजाब के मध्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। इसका असर झांसी में 28 अप्रैल को देखने को मिल सकता है। ठंडी हवा, बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। दो दिन मौसम में बदलाव की आशंका के बाद 30 अप्रैल से फिर से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed