फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When minister took cognizance, then warns CMO, action started

जब मंत्री ने लिया संज्ञान, तब चेते सीएमओ, कार्रवाई शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
When minister took cognizance, then warns CMO, action started
झांसी। कोरोना संक्रमित महिला की निजी अस्पताल में डिलीवरी कराने के मामले का संज्ञान जब मंत्री ने लिया, जब जाकर सीएमओ चेते और कार्रवाई शुरू हुई। अब तक नर्सिंगहोम के प्रबंधक, डॉक्टर और महिला के परिजनों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बताया गया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। महिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद जांच सैंपल देकर मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी कराने के लिए चली गई महिला व उसके परिजन बीच में दलालों ने संपर्क में आ गए थे। इसी बीच महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जबकि, नर्सिंगहोम में दलालों ने सांठगांठ कर महिला की सिजेरियन डिलीवरी भी करा दी। इसकी सूचना भी किसी को नहीं दी। कोरोना महामारी के लिए यह हालात कितने खतरनाक हो सकते हैं, इसको अमर उजाला ने अपनी खबर में उजागर किया। इसके बावजूद सीएमओ ने जांच तक करानी जरूरी नहीं समझी। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को लखनऊ में सीधे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के सामने यह मामला रख दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली की शिकायत भी की। साथ ही विभाग में जल्द बदलाव करने की मांग की। मंत्री ने भी मामले को गंभीर मानते हुए सीएमओ से रिपोर्ट तलब कर दी। इसके बाद सीएमओ डॉ. जीके निगम चेते और आनन-फानन जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में नर्सिंगहोम के प्रबंधक, डॉक्टर और गर्भवती महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चूंकि, अब मामले का सीधे मंत्री ने संज्ञान ले लिया है, ऐसे में लीपापोती नहीं हो पाएगी। जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed