{"_id":"6a6fad9feac7b096f7016600","slug":"ahmedabad-darbhanga-special-weekly-clone-train-will-run-till-november-11-jhansi-news-c-11-jhs1019-847210-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल साप्ताहिक क्लोन ट्रेन 11 नवंबर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल साप्ताहिक क्लोन ट्रेन 11 नवंबर तक चलेगी
Mon, 03 Aug 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस में यात्रियों की लंबी वेटिंग और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने क्लोन ट्रेन के रूप में साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 11 नवंबर तक हर सप्ताह के शुक्रवार को चलेगी।
मंडल रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165) में लगातार यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग का क्रम बना हुआ है। यह गाड़ी झांसी से कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए दरभंगा जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद मुफीद है। सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलने वाली इस नियमित ट्रेन में यात्रियों को भारी वेटिंग मिल रही है। स्लीपर से लेकर एसी और जनरल कोच तक में यात्रियों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है।
यात्रियों को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने क्लोन के रूप में अहमदाबाद-दरभंगा (09465) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। मांग के आधार पर इसके फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिल सके।