{"_id":"6a6fac994445288f600a15c9","slug":"jhansi-players-dominated-the-open-state-roller-skating-championship-jhansi-news-c-360-1-jh11019-129848-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में झांसी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में झांसी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन झाँसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में झांसी सहित लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, मथुरा, इटावा, जालौन और जौनपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में इनलाइन प्रोफेशनल, क्वाड और टॉय इनलाइन की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। 500 और 1000 मीटर की दौड़ में खिलाड़ियों ने गति और संतुलन का बेहतरीन तालमेल दिखाया। कई मुकाबलों में मामूली अंतर से पदकों का फैसला हुआ। समापन समारोह में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह जादौन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
ये रहे विजेता
झांसी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। इनलाइन प्रोफेशनल में वानी गुप्ता, माहिरा मेहता, कनिष्का गुप्ता, लक्षिता कुशवाहा, आर्यमान राय और अभिश्री डेंगरे ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वाड वर्ग में वेदिका पाठक, आयांश अग्रवाल, खानक, तेजल सिंह, युवराज रैकवार, आराध्या शर्मा और अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीतकर झांसी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
टॉय इनलाइन में भी झांसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पार्श्वी राय, अन्वी, धृति, युवांश सिंह, शिवाय तिवारी, दर्श अग्रवाल, आयांश उत्तम, कार्तिक शुक्ला, शुभांशी, शिवांश गौतम, अक्षया आर. नायर, पार्श्वी जैन और अन्वी समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।