{"_id":"6a6fad72952733d279081db1","slug":"matatila-could-only-fill-2746-percent-lahchura-was-full-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-847489-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिर्फ 27.46 फीसदी ही भर सका माताटीला, लहचूरा लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिर्फ 27.46 फीसदी ही भर सका माताटीला, लहचूरा लबालब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मानसून के सुस्त होने से माताटीला, राजघाट समेत बेतवा नदी पर बने बांधों के भरने की रफ्तार काफी धीमी है। अभी तक यह दोनों अहम बांध पचास फीसदी भी नहीं भर सके जबकि मानसून खत्म होने में करीब एक माह का ही समय शेष है हालांकि सिंचाई अफसरों को उम्मीद है कि कैचमेंट इलाके में हो रही बारिश से जरूरत के मुताबिक बांध भर लिए जाएंगे। खास तौर से बेतवा, पहूज, सुखनई समेत अन्य नदियों के जल स्तर पर मामूली वृद्धि हुई है वहीं, धसान नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने की वजह से लहचूरा बांध लबालब भर चुका है।
माता टीला बांध के अधिशासी अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में बेतवा के कैचमेंट वाले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे बांधों का जल स्तर बढ़ा है। सबसे बड़ा बदलाव सुकुवां-ढुकुवां बांध में हुआ। 15 जून को यहां सिर्फ 14.31 प्रतिशत उपयोगी जल था, जो अब बढ़कर 46.43 प्रतिशत हो गया। लहचूरा बांध 58.58 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत भर चुका वहीं, कुछ जलाशयों की स्थिति अभी तक चिंताजनक है। पहूज में उपयोगी जल उपलब्धता 28.73 प्रतिशत से घटकर 21.74 प्रतिशत, खपरार में 46 प्रतिशत के मुकाबले 38 प्रतिशत एवं डोंगरी बांध में उपयोगी जल उपलब्धता सिर्फ 1.53 प्रतिशत ही बची रह गई। माता टीला बांध सिर्फ 27 फीसदी ही भर सका। बांध के अधिशासी अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक आवश्यकता के मुताबिक बांध मेंं पानी भर जाने की उम्मीद है।
बॉक्स झांसी में
कुल क्षमता के अनुपात में बांधों में भरा पानी
बांध 15 जून 2 अगस्त बदलाव
राजघाट 53.41% 55.38% ▲ 1.97%
माताटीला 16.46% 27.45% ▲ 10.99%
सुकुवां 14.31% 46.43% ▲ 32.12%
पारीछा 73.29% 75.94% ▲ 2.65%
पहूज 28.73% 21.74% ▼ 6.99%
बड़वार 47.61% 51.30% ▲ 3.69%
खपरार 46.00% 38.09% ▼ 7.91%
सपरार 37.67% 36.08% ▼ 1.59%
पहाड़ी 32.49% 39.55% ▲ 7.06%
लहचूरा 58.58% 100% ▲ 41.42%
कुरार 35.60% 54.76% ▲ 19.16%
पथरई 37.59% 8.88% ▼ 28.71%
सिजार 44.09% 43.75% लगभग स्थिर
लखेरी 28.92% 30.38% ▲ 1.46%
इनसेट
झांसी की प्यास बुझाने में माताटीला एवं पहूंज उपयोगी
झांसी की करीब 7.50 लाख आबादी की रोेजाना प्यास बुझाने के लिए माताटीला एवं पहूज बांध से पानी का इंतजाम होता है। माताटीला से झांसी महानगर समेत बबीना कैंट, एमईएस, सीएचसी बबीना, भेल, पीएसी, रामनाथ सिटी, मिलिट्री फार्म, झांसी कैंट, एमईएस झांसी, आईजीएफआरआई, मेडिकल कालेज को पानी दिया जाता है वहीं, पहूज से रोजाना 5 एमएलडी पानी दिया जाता है। पहूज बांध से प्राप्त पानी दतिया गेट फिल्टर पर शोधन के उपरांत घरों तक पहुंचाता है।