{"_id":"6a821a2f7b36687d1c012ccf","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-lightning-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11274-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना मोंठ इलाके के ग्राम सेरसा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। खेत में पशु चराते समय वह हादसे का शिकार हो गई।
ग्राम सेरसा निवासी अनीता (34) पत्नी राजेंद्र बंशकार रविवार को दोपहर दो बजे खेत में पशुओं को चरा रही थी। इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई एवं बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर अनीता गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने अनीता को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. कमलेंद्र ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही पति राजेंद्र व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिवार में पति के अलावा दो बेटियां व एक बेटा है।
सूचना मिलने पर तहसीलदार न्यायिक मानवेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है।