फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bookie involved in dismissed constable's gang arrested after three months

Jhansi News: बर्खास्त सिपाही के गिरोह में शामिल सटोरिया तीन महीने बाद गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bookie involved in dismissed constable's gang arrested after three months
झांसी। बर्खास्त सिपाही रजत के गिरोह में शामिल सटोरिया नैनागढ़ के प्यारेलाल हाता निवासी प्रभात अग्रवाल तीन महीने बाद अपने एक साथी के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस समेत नकदी बरामद हुई है। उसके मोबाइल में सट्टा संबंधी तीन बेवसाइट चलती पाई गई। इसमें करीब 1.10 करोड़ रुपये का सट्टे का हिसाब मिला है। इस गिरोह के मास्टर माइंड समेत सात सटोरियों को पुलिस अभी तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि आधी रात को प्रभात समेत दो वांछित आरोपियों के मेडिकल बाइपास से बसेरा फार्म हाउस के पास होने की सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी रोकने पर सवारों ने पुलिसकर्मियों को कुचलते ही भागने की कोशिश की। उसकी टक्कर से सिपाही नीतू सिंह घायल हो गया। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। प्रभात के साथ गिरजा शंकर झा उर्फ राजू निवासी शंकर जी का मंदिर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 8 मई को सीपरी बाजार इलाके में इस गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ था। इसमें बर्खास्त सिपाही रजत समेत दो महिलाओं के नाम सामने आए थे। पुलिस ने महिलाओं से 1.46 करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी सहित भारी नकदी बरामद की थी। इस मामले में रजत और प्रभात अग्रवाल समेत अन्य नामजद हुए थे। रजत कोर्ट में हाजिर हो गया जबकि प्रभात पुलिस को चकमा दे रहा था। इस मामले में नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू, सोनू, विकास, साजन आलोक, बॉबी, संजय अग्रवाल एवं निक्की को भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सटोरियों को पकड़ा गया ऑनलाइन लेन देन
प्रभात अग्रवाल का मोबाइल खंगालने पर पुलिस को सट्टे में करोड़ों रुपये का लेनदेन मिला। इसमें सबसे अधिक सोनू की आईडी से 40,63095 रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। विकास का आईडी से 36,50474 रुपये, बॉबी से 11,20000 रुपये, साजन से 9,55000 रुपये, संजय अग्रवाल की आईडी से 9,35958 रुपये और निक्की की आईडी से 3,74000 रुपये का लेनदेन मिला। पुलिस इन आरोपियों को मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed