सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman Snatches Chain from Devotee's Neck and Flees; Arrested

Jhansi News: श्रद्धालु के गले से चेन छीनकर भागी महिला, गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Woman Snatches Chain from Devotee's Neck and Flees; Arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। झांसी-शिवपुरी रोड स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गई महिला के गले से रविवार सुबह चेन छीनने से हड़कंप मच गया। महिला ने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन छिनैती कर भागी महिला भीड़भाड़ में लापता हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढि़या गांव नगरा निवासी सुषमा चौधरी पत्नी सतीश कुमार सुबह पति के साथ शिवपुरी रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गई थी। सुबह करीब 10 बजे धार्मिक स्थल पर भीड़-भाड़ के बीच एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगी। उसने महिला चोर का पीछा किया लेकिन भीड़-भाड़ में वह लापता हो गई। महिला ने इसकी सूचना रक्सा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रक्सा रुपेश ने बताया कि आगरा के राजीव टॉकीज के पीछे शाहगंज की रहने वाली हिना माहौर पत्नी सिद्धांत माहौर है। उसके कब्जे में पुलिस ने महिला की चोरी हुई चेन बरामद कर ली है। आरोपी महिला के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed