{"_id":"69e913bea149a9349a0d85c9","slug":"500-buses-will-go-to-hardoi-for-the-prime-ministers-program-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148006-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 500 बसें हरदोई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 500 बसें हरदोई जाएंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी हैं। हरदोई जिले के मल्लावां में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में भीड़ जुटाने और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने 500 बसों का इंतजाम किया जाएगा। ये बसें विभिन्न क्षेत्रों से जनसमुदाय को लेकर हरदोई पहुंचेंगी।
विकास भवन के सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी की अध्यक्षता में आडिट और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। इसमें प्रभारी सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की आने-जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बसों के नोडल और सुपरवाइजर नामित किए जाएंगे। वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के आडिट के प्रस्तर लंबित पड़े हैं। 30 ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के 600 प्रस्तर लंबित पड़े हैं।
जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने तय समय के अंदर अभिलेख उपलब्ध कराते हुए प्रस्तर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर तय समय के अंदर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीसी मनरेगा दिनेश कुमार, एडीओ पंचायत और सचिव समेत कई लोग रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X