सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Severe heat and heatwave disrupt life completely

भीषण गर्मी और लू का प्रकोप : जनजीवन पूरी तरह से बेहाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Severe heat and heatwave disrupt life completely
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। इससे भीषण गर्मी और जानलेवा लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं अस्पताल में लू लगने, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा रहा।
Trending Videos

सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने का एहसास होने लगता है। कई दिनों से पारा लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जरूरी होने पर ही लोग पूरे बदन को ढककर और छाते का सहारा लेकर बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने का रस, लस्सी और बेल के शरबत की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, लू लगने, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और तेज बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने लोगों से अपील की है। उन्होंने खाली पेट बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा है।

पशु-पक्षी और राहत के इंतजाम
गर्मी का सितम सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों पर भी भारी पड़ रहा है। तालाब और पोखर सूखने के कगार पर हैं, जिससे मवेशियों के लिए पानी का संकट है। खेतों में काम करने वाले किसान भी इस तपिश से त्रस्त हैं, काम की गति धीमी पड़ गई है। प्रशासन द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगवाने के दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
राहत के इंतजाम नाकाफी

प्रशासन द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगवाने के दावे तो किए जा रहे हैं पर बढ़ते तापमान के आगे यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। राहगीर ठंडे पानी और छाया की तलाश में भटकते नजर आते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। लू का प्रकोप अभी और बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed