सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   50,000 rupees stolen from hardware warehouse by breaking its lock

Kannauj News: हार्डवेयर गोदाम का ताला तोड़ 50 हजार की चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees stolen from hardware warehouse by breaking its lock
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठठिया क्षेत्र के ग्राम डिब्बापुरवा में मंगलवार रात हुई 33 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी कि तीन दिन बाद चोरों ने हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से चोर 50 हजार रुपये और इन्वर्टर बैटरी लेकर फरार हो गए।


क्षेत्र के ग्राम हंसापुर निवासी मुकुट बिहारी की गांव में ही हार्डवेयर दुकान है, जिसका संचालन लालू पाल करते हैं। लालू पाल ने बताया कि शुक्रवार करीब एक बजे दो युवक वाहन से आए और गोदाम के ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने गोदाम में रखे करीब दो लाख रुपये के इन्वर्टर बैटरी और एक बैग में रखे करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अतिरिक्त निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed