फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A constable who arrived to rescue the shopkeeper was chased and beaten up

Kannauj News: दुकानदार को बचाने पहुंचे सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 19 Aug 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A constable who arrived to rescue the shopkeeper was chased and beaten up
तिर्वा। दुकानदार और ग्राहक के बीच मंगलवार शाम हुए विवाद को शांत कराने सादी वर्दी में पहुंचे सिपाही को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब कर घंटे तक हंगामा होता रहा। सिपाही को पीटने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन



कस्बा के तिर्वा-कन्नौज रोड स्थित साइकिल स्टोर पर दुकानदार और दुर्गानगर निवासी एक ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान कोतवाली से चौकी की ओर जा रहे सादी वर्दी में सिपाही ने विवाद देखा और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। सिपाही ने दोनों पक्षों को शांत रहने और मामले को कोतवाली में जाकर सुलझाने की सलाह दी। इसी बीच ग्राहक ने मोबाइल फोन के जरिए अपने परिजनों और अन्य लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में करीब 30 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने दुकान के अंदर घुसकर सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। सिपाही ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी, जब सिपाही ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए। पिटाई से बचने के लिए सिपाही वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पकड़ कर दोबारा दुकान की ओर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। घायल सिपाही को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed