फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Use social media cautiously; do not interact with strangers

Kannauj News: सोशल मीडिया का संभलकर करें इस्तेमाल, अनजान से न रखें संपर्क

Wed, 19 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Use social media cautiously; do not interact with strangers
फोटो :03: जानकारी देती महिला सिपाही शौर्या। संवाद
फोटो :03: जानकारी देती महिला सिपाही शौर्या। संवाद
विज्ञापन


- त्यौर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। त्यौर स्थित शांति देवी रतिराम इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुलिस पाठशाला का आयोजन हुआ। पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करते हुए सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करने और अनजान लोगों से संपर्क न रखने व निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।
निरीक्षक संतोष सिंह चंदेल की टीम ने स्कूल पहुंच कर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया। महिला आरक्षी शौर्या ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें और किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें। साइबर अपराधी अक्सर छात्राओं को झांसे में लेकर निजी फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी तत्काल परिजनों और पुलिस को दे। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इस मौके पर उप निरीक्षक श्रीराम प्रजापति प्रेमलता, शालिनी, प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed