सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of holding Gram Panchayat committee members hostage for taking photos at the cowshed

Kannauj News: गोशाला में फोटो खींचने पर ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों को बंधक बनाने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding Gram Panchayat committee members hostage for taking photos at the cowshed
- ब्लॉक उमर्दा की ग्राम पंचायत औसेर के गांव करसह का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक की औसेर ग्राम पंचायत के करसह गांव में बनी अस्थायी गोशाला की समिति के सदस्यों ने फोटो खींची। आरोप है कि ग्राम प्रधान और केयर टेकर ने समिति के सदस्यों को बंधक बना लिया। करीब आधे घंटे तक सभी गोशाला में बंद रहे, उसके बाद गेट खोला गया।
ग्राम पंचायत समिति के सदस्य महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मुलायम सिंह, नंदराम समेत गांव के संदीप सिंह और अवनीश कुमार अस्थायी गोशाला की व्यवस्थाओं काे देखने पहुंचे थे। आरोप है कि जब उन्होंने वहां की स्थिति को कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो मौके पर मौजूद प्रधान और केयर टेकर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। समिति के सदस्यों का कहना है कि फोटो खींचने की बात कहने पर प्रधान और केयर टेकर अचानक बाहर निकल गए और गोशाला के गेट पर ताला लगाकर सभी को अंदर ही बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक सभी लोग बंद रहे, उसके बाद गेट खोला गया।
विज्ञापन

समिति का आरोप है कि गोशाला में भारी अव्यवस्थाएं हैं, जिनकी सच्चाई सामने न आए, इसलिए इस तरह की हरकत की गई। उनका कहना है कि गोवंशों को भूसे के बजाय मक्का का चारा खिलाया जा रहा है, चारों ओर गंदगी फैली हुई है और आए दिन गोवंश की मौतें हो रही हैं। इतना ही नहीं, मृत गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सचिव शैलेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर तत्काल केयर टेकर को फटकार लगाई गई। बंधक बनाने का आरोप बेबुनियाद है। कहा कि प्रधान ने बताया कि गोवंश बाहर न निकल जाए, इस कारण गेट पर ताला डलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed