सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike crashes into stones placed on service road; two injured.

Kannauj News: सर्विस रोड पर लगाए गए पत्थरों से टकराई बाइक, दो घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into stones placed on service road; two injured.
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर मूंगफली सुखाने के लिए रखे पत्थरों से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे पांडेयपुरवा के सामने हुई। कस्बा निवासी संजय और गौरव गुप्ता ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। उनकी बाइक सड़क पर रखे बड़े पत्थरों से टकरा गई। टक्कर से दोनों युवक बाइक समेत गिर पड़े और चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने मूंगफली सुखाने के बाद उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ये पत्थर रखे थे। रात में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण पत्थर वाहन चालकों को दिखाई नहीं दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड पर इस तरह पत्थर रखे जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर अवरोधक सामग्री हटवाने तथा ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed