सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car and loader collide on service road, three injured

Kannauj News: सर्विस रोड पर कार व लोडर भिड़े, तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car and loader collide on service road, three injured
विज्ञापन
ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार को कार और लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लोडर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Trending Videos

उन्नाव जिले के बांगरमऊ थानाक्षेत्र के पलिया गांव निवासी अनूप कुमार, शिवपाल और चुन्नीलाल लोडर से तिर्वा बाजार जा रहे थे। उसी समय तिर्वा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने थानाक्षेत्र के इत्र पार्क के पास लोडर में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र होते देख चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed