सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car overturns in collision with divider, three injured

Kannauj News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, तीन लोग घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car overturns in collision with divider, three injured
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से रायबरेली जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान पलटी कार से दूसरी कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार सवार दोनों भाई बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

दिल्ली के आंबेडकरनगर के दक्षिणपुरी निवासी चालक पुरुषोत्तम (40) दिल्ली से रायबरेली केटीएम वर्कशॉप जा रहे थे। साथ में बॉडी शॉप मैनेजर जौनपुर निवासी गौरव प्रताप सिंह और विनोद कुमार भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के ग्राम नगला प्रान के पास रविवार रात करीब 10 बजे ओवर टेक के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। इस दौरान पीछे से आ रही कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार में अयोध्या के थाना पूरा कलंदर के रामपुर सरधा निवासी अतीक अहमद थे। वह दिल्ली से गांव लौट रहे थे, साथ में उनके भाई हसमुद्दीन भी थे। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, डायल पुलिस और एटलस गश्ती दल मौके पर पहुंचे। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed