{"_id":"69c1852d72f936cbd90f729e","slug":"not-getting-electricity-after-connection-suppa-memo-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146460-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कनेक्शन के बाद नहीं मिल रही बिजली, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कनेक्शन के बाद नहीं मिल रही बिजली, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के एक गांव में कई महीने पहले बिजली कनेक्शन दे दिए गए लेकिन उपभोक्ताओं के घरों में अब तक रोशनी नहीं पहुंची है। इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय को सौंपा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर्वा मौजा रुदौली पोस्ट मतौली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 80 बिजली कनेक्शन हैं। जिस समय गांव में प्रधानमंत्री योजना के तहत बिजली लाइन डाली गई थी तभी ये कनेक्शन दिए गए थे। उस समय से अब तक गांव में लाइन को चालू नहीं कराया गया। फिर भी ग्रामीणों से बिल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। बिजली बिल जमा न करने पर विभाग की ओर से मुकदमा किया हैं। अब तक लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। गांव में अभी तक लाइन चालू नहीं है। इससे रोजमर्रा के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूरदराज लगे नलकूपों से भरकर लाना पड़ रहा है। गांव के बाहर तक लाइन बिछाकर काम छोड़ दिया गया है जबकि गलियों में अभी तक तार और खंभे नहीं लगे हैं। बिजली न होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बिना बिजली मिले ही निगम उन्हें बकाया बिलों के नोटिस थमा रहा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय ने संबंधित अधिशासी अभियंता को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, सुरेश चंद्र, साहब सिंह, सुरेंद्र, जोगेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos