{"_id":"69c184da0455df923e0d2d06","slug":"taxed-on-farm-not-letting-farm-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146471-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत पर कर लिया कब्जा, नहीं करने दे रहे खेती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत पर कर लिया कब्जा, नहीं करने दे रहे खेती...
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने खेतों पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए कब्जा दिलाए जाने की मांग की। एक पीडि़त ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि खेत पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं। इस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, मोहल्ला दीक्षितान निवास राजेश ने बताया कि उनकी विशुनगढ़ में पैतृक खेती है। इस पर गांव के रामप्रसाद ने कब्जा कर लिया है। जब वह खेत में बुआई के लिए पहुंचते हैं तो यह लोग उसके साथ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। वहीं, कसावा निवासी किसान चंदन कुमार ने बताया कि गांव सभा के मौजा सुल्तानपुर में जमीन है। इस पर कौशल कुमार कब्जा किए हैं। शिकायत पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने जांच की तो अवैध कब्जा होने पर जमीन खाली करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी वह कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है। शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार अवनीश कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विशुनपुर हासिलपुर के कुछ लोगों ने गाटा संख्या एक व दो की पैमाइश कराकर सीमांकन कराए जाने की मांग की। इस मौके सीओ सुरेश मलिक, सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता, बीईओ आनंद द्विवेदी, कोतवाल विष्णुकांत तिवारी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खतौनी से संबंधित शिकायतों का निस्तारण
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मझूपुर निवासी कमला देवी, सिकंदरपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा, परौर निवासी विमला देवी, लालकपुर निवासी नितिन व निखिल कुमार, नगला मुइयन निवासी माया देवी, मदारीपुर निवासी आफीसर, भाउलपुर निवासी राजीव, नगला भारा निवासी स्नेह लता, बहादुरपुर मझिगवां निवासी कौशल त्रिपाठी, बेहटा निवासी शांति देवी, अल्हनापुर निवासी सुनील दुबे की खतौनी से संबंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 141 शिकायतें आई, जिनमें 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत
तिर्वा। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को तहसील परिसर में किया गया। एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। उमर्दा क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी किसान सुरेश ने बताया कि पट्टे की जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराने की मांग करते हुए कब्जा दिलाए जाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का सात दिन के भीतर निस्तारण किया जाए। इस दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवी सहाय, बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos