{"_id":"69c96754bee83ff478088eb6","slug":"married-womans-body-found-hanging-murder-charge-kannauj-news-c-214-1-knj1007-146773-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विवाहिता ने शनिवार शाम को घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पति पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुअ तो पत्नी का शव लटकता मिला। विवाहिता के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मामले की जांच शुरू की।
तिर्वा क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मनोज की जून 2024 में फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी सोनाली (22) के साथ शादी हुई थी। मनोज ने बताया कि दोपहर में वह सिंचाई करने के लिए खेत गया था। देर शाम को जब घर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर वह पड़ोसी की छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ तो सोनाली का शव लटकता मिला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई। तब परिजन रसूलपुर पहुंचे।
भाई चंदन ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, बताया गया कि सोनानी और मनोज के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
Trending Videos