सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wheat procurement will begin at procurement centers from today.

Kannauj News: आज से क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin at procurement centers from today.
विज्ञापन
कन्नौज। गेहूं खरीद केंद्रों की तैयारी को लेकर रविवार को कलक्ट्रेट गांधी सभागार में बैठक की गई। क्रय केंद्र 30 मार्च से 15 तक खोले जाएंगे। बैठक में खरीद व भुगतान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय कार्य 30 मार्च से 15 जून तक किया जाएगा। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसमें 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई, छनाई के लिए देना होगा। खरीद केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था करने तथा केंद्रों पर बैनर लगाकर टोल फ्री नंबर, संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 41 क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 23 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन केंद्र शामिल हैं। साथ ही प्रत्येक तहसील में एक-एक मोबाइल क्रय केंद्र भी संचालित किया जाएगा। क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। किसान समस्या से बचने के लिए अभी से पंजीकरण करा लें। खरीद प्रक्रिया बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद की जाएगी। गेहूं विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से 48 घंटे के भीतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed