सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Senior Congress leader Sanjay passes away

Kannauj News: वरिष्ठ कांग्रेसी संजय का निधन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Sanjay passes away
विज्ञापन
छिबरामऊ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय का रविवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos



नगर की पीपल वाली गली निवासी संजय (67) लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे और जिले व प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन एडवोकेट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में संजय ने महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, हरिशंकर मिश्रा, एआईसीसी सदस्य राजेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे व प्रमोद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे उर्फ पप्पू, पुष्पेंद्र पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed