{"_id":"69c9667cf9c486ce280e8d7a","slug":"inspection-of-petrol-pumps-do-not-pay-attention-to-rumours-kannauj-news-c-214-1-knj1007-146769-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, अफवाहों पर ध्यान न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, अफवाहों पर ध्यान न दें
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेट्रो पदार्थों की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने पूर्ति विभाग की टीम के साथ रविवार को पेट्रोलपंप व गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। पंपों पर पर्याप्त स्टॉक पाया गया। गैस एजेंसी संचालक को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से सिलिंडरों की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
रविवार को एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूर्ति निरीक्षक सौरभ गुप्ता के साथ महमूदपुर स्थित केजीबी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। यहां पर 5150 लीटर पेट्रोल एवं 7000 लीटर डीजल की उपलब्धता थी। स्टॉफ कम होने पर एसडीएम ने कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। विशुनगढ़ ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर होम डिलीवरी से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जानकारी ली। यहां से प्रतिदिन 200 सिलिंडर के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।
एसडीएम ने गैस के लिए उपभोक्ता को परेशान न किए जाने की हिदायत दी। उसके बाद अफसरों ने गुरसहायगंज के चकोर फिलिंग स्टेशन का स्टॉक चेक किया। यहां 15 हजार लीटर डीजल और 6805 लीटर पेट्रोल भंडारित था। साथ ही, नौ हजार लीटर पेट्रोल एवं 15 हजार लीटर डीजल की मांग किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर एसडीएम ने सेल्स ऑफिसर से बात कर समय पर मांग के अनुरूप आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos