{"_id":"69c967ac765afbc1f20346cf","slug":"domestic-gas-cylinders-are-being-delivered-in-50-days-instead-of-25-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146778-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घरेलू गैस सिलिंडर 25 की बजाय 50 दिन में मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घरेलू गैस सिलिंडर 25 की बजाय 50 दिन में मिल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खाड़ी देशों में तनाव के कारण घरेलू गैस आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। सरकार 25 दिन में सिलिंडर देने का दावा करती है पर उपभोक्ताओं को 50 दिन में मिल रहा हैं। इससे परेशान उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं ऑनलाइन बुकिंग में आ रही समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के बाद ऑर्डर नंबर नहीं मिल पा रहा, जिससे डीएसी जारी होने में समय लगता है। डीएसी के बाद ओटीपी नंबर दिया जाता है, जिससे सिलिंडर मिलने में 10 से 15 दिन की देरी होती है। इस कारण कई उपभोक्ताओं को 40 से 50 दिन में सिलिंडर मिल रहा है।
शहरी क्षेत्रों में लोग इंडक्शन को उपयोग कर रहे हैं जबकि ग्रामीण अंचलों में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए लागू ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सर्वर की धीमी गति और तकनीकी खामियों से डीएसी नंबर समय पर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को कम से कम पांच दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
डाक बंगला सड़क सरायमीरा निवासी यादवेंद्र किशोर ने 27 मार्च को दो सिलिंडरों की बुकिंग की थी। उन्हें एक सिलिंडर मिला और बताया गया कि गैस कम आई है, दूसरा नहीं मिलेगा। तिसौली निवासी विशाल ने बताया कि उनकी भाभी को तीन दिन बाद और बड़ी मां को एक दिन बाद ओटीपी मिली। तिर्वा के सुधीर वर्मा ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। सुभाष नगर निवासी ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में पांच से सात दिन लगते हैं, कभी-कभी मैसेज भी नहीं आता।
28 गैस एजेंसियों पर 16466 रिफिल का स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि 28 गैस एजेंसियों पर 16466 रिफिल का स्टॉक है। 28 मार्च को 5700 रिफिल की बिक्री हुई और 7485 रिफिल प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की मांग के सापेक्ष आपूर्ति बेहतर है। अधिकारी लगातार मांग और उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद और भंडारण न करने की अपील की।
ऑनलाइन मैसेज न मिलने से कई दिनों की देरी
तिर्वा। गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन गैस बुकिंग व्यवस्था लागू की गई, जो उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। सर्वर की धीमी गति और तकनीकी खामियों से उपभोक्ताओं को समय पर डीएसी नंबर नहीं मिल पा रहा है, जिससे गैस सिलिंडर मिलने में अनावश्यक देरी हो रही है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को कम से कम पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
पीके एजेंसी पर बांटे गए 416 सिलिंडर
गुरसहायगंज स्थित पीके गैस एजेंसी पर शाम चार बजे तक 416 घरेलू गैस सिलिंडर की बिक्री हुई। उपभोक्ता ओटीपी नंबर तथा किताब दिखाने के बाद आराम से सिलिंडर लेकर जाते रहे। एजेंसी पर किसी प्रकार की भीड़ या गहमागहमी दिखाई नहीं दी।
Trending Videos