फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   City's daughter becomes Office Superintendent in the Income Tax Department.

Kannauj News: आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बनी नगर की बेटी

Wed, 12 Aug 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
City's daughter becomes Office Superintendent in the Income Tax Department.
छिबरामऊ। नगर की होनहार बेटी कृति गुप्ता ने कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और किराना एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर कृति का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


किराना व्यापारी समीर गुप्ता और उमा गुप्ता की पुत्री कृति ने वर्ष 2020 में नगर के सेंट मारिया पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वर्ष 2025 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखते हुए उसने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की। कृति प्रशिक्षण के लिए मुंबई स्थित आयकर कार्यालय जाएगी। सितंबर माह में उसकी आधिकारिक जॉइनिंग होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू ने कहा कि कृति की सफलता से छिबरामऊ ही नहीं, बल्कि पूरे इत्रनगरी का नाम रोशन हुआ है। महामंत्री नीरज भाटिया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान नरेश कुमार गुप्ता, अमित भारतीय, राहुल गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, सत्यनारायण वर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, सुशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed