सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Complaint filed with SDM over sale of spurious paddy seeds

Kannauj News: नकली धान बीज बेचने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed with SDM over sale of spurious paddy seeds
फोटो :41: तहसील में धान के बीज दिखाता किसान। संवाद
विज्ञापन

छिबरामऊ। क्षेत्र के एक किसान ने बीज भंडार संचालक पर नकली धान का बीज बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने कार्रवाई के लिए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने जिला उप कृषि निदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम विरियन नगला निवासी किसान मोरपाल ने बताया कि उसने छह जून को छिबरामऊ के तालग्राम तिराहा स्थित एक बीज भंडार से धान 1662 गोल प्रमाणित खरीदा था। इसके बाद उसने सात जून को नियमानुसार धान को पानी में भिगोकर खेत में मेड़ डालने की तैयारी की। कई दिन बीत जाने के बाद भी धान के बीज में एक भी अंकुर नहीं फूटा। इससे उसकी पूरी मेहनत और पैसे बर्बाद हो गए, जब वह शिकायत लेकर दुकान पर गया, तो दुकानदार ने बीज वापस लेने या मुआवजा देने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़ित किसान ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने जिला उप कृषि निदेशक को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed