फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand for action following the death of an unborn baby and a woman

Kannauj News: गर्भस्थ शिशु व महिला की मौत में कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for action following the death of an unborn baby and a woman
तिर्वा। गर्भ में पल रहे बच्चे और महिला की मौत के मामले में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पति ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


ग्राम बरुआहार निवासी ऋषि राजपूत ने बताया कि गर्भावती पत्नी निर्जला राजपूत (21) को जांच और इलाज के लिए 14 अक्तूबर को कस्बे के एक निजी अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया। आरोप है कि 16 अक्तूबर की शाम को इलाज के दौरान गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

समय से मृत बच्चे को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे पत्नी की हालत बिगड़ गई और कानपुर रेफर कर दिया 17 अक्तूबर को निर्जला की भी मौत हो गई। पीड़ित ने मामले में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। परिजन कोतवाली आए थे, लेकिन उन्होंने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed