सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drunken youths create a ruckus, beat up nursing home staff

Kannauj News: नशे में युवकों ने किया हंगामा, नर्सिंग होम कर्मियों को पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths create a ruckus, beat up nursing home staff
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब इलाज कराने पहुंचे दो युवकों ने शराब के नशे में कर्मियों के साथ अभद्रता की। सड़क पर बाइक खड़ी कर जाम लगा दिया और पेट्राेल टंकी खोलकर आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भिदासिन गांव निवासी दोनों युवक एक महिला को उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे, लेकिन किसी कारणवश डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इस बात से युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक युवक ने नर्सिंग होम के कर्मचारी को पीट दिया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन युवक और उग्र हो गए। इसके बाद दोनों युवक नर्सिंग होम के बाहर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पहुंच गए और बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने बाइक की पेट्रोल टंकी खोलकर आग लगाने का प्रयास भी किया। एक कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए दौड़कर माचिस छीन ली और टंकी का ढक्कन बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कड़ी चेतावनी दी, जिसके बाद वे शांत हुए और माफी मांगकर घर लौट गए। अतिरिक्त निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे और तहरीर न मिलने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed