फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity corporation exposed before the minister; warning issued regarding corruption.

Kannauj News: मंत्री के सामने खुली विद्युत निगम की पोल, भ्रष्टाचार पर चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation exposed before the minister; warning issued regarding corruption.
कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम जीटी रोड स्थित मुक्ता काशी मंच रोमा स्मारक में विद्युत निगम की बैठक हुई। इसमें समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के सामने उपभोक्ताओं ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवालों की झड़ी लगा दी। बढ़े हुए बिजली बिल, लोकल फॉल्ट और कथित अवैध वसूली जैसे मुद्दों ने बैठक का माहौल गर्म कर दिया।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही शिकायतों का सिलसिला चल पड़ा। ग्रामीण इलाकों में खूब कटौती और फॉल्ट समय पर न सुधरने की शिकायतें आईं। कई उपभोक्ताओं ने बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय कामों के लिए नियमों से इतर रकम मांगी जाती है। जैसे-जैसे शिकायतें बढ़ती गईं, माहौल भी तल्ख होता गया। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार पर सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दिया। वह मंत्री के सामने निगम का बचाव करते रहे लेकिन शिकायतों की संख्या कम नहीं हुई। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि बिजली निगम में भ्रष्टाचार की शिकायतें बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की बात कही। बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं का मुद्दा भी उठा, जिस पर मंत्री ने समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। बैठक में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास एएसपी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जय लक्ष्मी पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, आरएस कठेरिया, कन्हैया दीक्षित, विवेक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed